महाशिवरात्रि को लेकर तीन दिवसीय मेला शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2019 6:58 AM

विज्ञापन

गोगरी : पसराहा थाना क्षेत्र के सोंडिहा गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय मेला मंगलवार से आरंभ हो गया. मेला का विधिवत उद्घाटन पसराहा पंचायत की मुखिया नीतु कुमारी, सरपंच मंजू देवी तथा पंसस राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मेला उद्घाटन के पूर्व पुलवामा में आतंकवादी हमले में […]

विज्ञापन

गोगरी : पसराहा थाना क्षेत्र के सोंडिहा गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय मेला मंगलवार से आरंभ हो गया. मेला का विधिवत उद्घाटन पसराहा पंचायत की मुखिया नीतु कुमारी, सरपंच मंजू देवी तथा पंसस राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मेला उद्घाटन के पूर्व पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीदों के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी.

मेला के शुभारंभ होते ही सोंडिहा नाट्य कला मंच पर स्कूली छात्रों के द्वारा जिला स्तरीय डांस प्रतियोगिता आयोजित हुई. डांस प्रतियोगिता में पल्लवी कुमारी, काम्या कुमारी ने बेहतरीन डांस से मेले में आये श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. मौके पर स्थानीय सेवानिवृत सैनिकों, शिक्षकों एवं अन्य सेवा से सेवानिवृत गणमान्य व्यक्ति को शाल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया. वहीं गांव की छह लड़की द्वारा बिहार पुलिस में हुई नौकरी के लिए उनके माता पिता को अंग वस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया.

मेला की शुरुआत द्वादश ज्योर्तिलिंग सोंडिहा धाम मंदिर में जलाभिषेक के बाद हुई. दूसरी ओर झंझरा शिव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर मेला का आयोजन हुआ. आयोजन समिति के सदस्य अखिलेश कुमार ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया गया है.

मेला में लगी प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र : तीन दिवसीय आयोजित महाशिवरात्रि मेला में लगायी गयी आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिये आकर्षण का केंद्र बनी है. मेला में घुमने आये खास कर बच्चे मूर्ति का आनंद उठा रहे हैं. म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों के द्वारा मनोरंजन की व्यवस्था की गयी थी.
ग्रामीण संजीव कुमार ने बताया की मेले में शिवरात्रि की रात में विशाल शिव विवाहोत्सव का कार्यक्रम किया जायेगा. मेला में विभिन्न प्रकार की मिठाई, खिलौना और मीनाबाजार, मीनी झूला, नाव की व्यवस्था है. मंच संचालक डॉक्टर दिनेश सिंह ने बताया की मेले में जय बजरंग नाट्य कला परिषद की ओर से तीन रात नाटक का मंचन किया जायेगा. वहीं मेला कमेटी के सदस्य लक्ष्मण कुमार ने बताया कि पूरे ग्रामीण के सहयोग से मेला सुसंगठित तरीके से लगाया गया.
इन सेवानिवृत कर्मियों को किया गया सम्मानित : कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानित किया गया. जिसमें दिनेश यादव, रामबहादुर यादव, राजीव कुमार, निरंजन यादव, नंदकिशोर यादव, रघु सिंह, योगेंद्र सिंह, हरदयाल सिंह, उपेन्द्र सिंह, केदार सिंह, भरतलाल रजक, अर्जुन रजक, गुरदेव पंडित, रामचंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, गोरेलाल सिंह, बीरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, लालमणि सिंह, उपेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार शामिल हैं.
जबकि रेलसेवा से सेवानिवृत हुए जगदम्बी प्रसाद यादव, योगेंद्र यादव, सीताराम सिंह, दशरथ सिंह, छट्ठू सिंह, रत्ती साह, धनेश्वर यादव, गुरदीन ठाकुर तथा शिक्षक शंकर यादव, विष्णुदेव यादव, अनुपलाल सिंह, गोरेलाल सिंह, योगेंद्र यादव, सकलदेव गुप्ता, रामाकान्त गुप्ता, गणेश गुप्ता, शंकर ठाकुर, भरत प्रसाद सिंह, दशरथ प्रासाद सिंह, विनय कुमार बिनई , अयोध्या प्रसाद सिंह, अनिकलाल सिंह, नरेश सिंह, दिनेश्वर प्रसाद सिंह, सुमित्रा देवी रामसेवक प्रसाद सिंह, चुल्हाय प्रसाद सिंह, ब्रमदेव प्रसाद सिंह को सम्मानित किया गया. मौके पर विकास कुमार, रामवृक्ष सिंह, रूपेश कुमार, पूर्व पंचायत समिति रोहिन सिंह, राजकुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह, रामसेबक सिंह लक्ष्मण सिंह पिंकू कुमार आदि की अहम भूमिका रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन