महाशिवरात्रि को लेकर तीन दिवसीय मेला शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2019 6:58 AM
गोगरी : पसराहा थाना क्षेत्र के सोंडिहा गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय मेला मंगलवार से आरंभ हो गया. मेला का विधिवत उद्घाटन पसराहा पंचायत की मुखिया नीतु कुमारी, सरपंच मंजू देवी तथा पंसस राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मेला उद्घाटन के पूर्व पुलवामा में आतंकवादी हमले में […]
गोगरी : पसराहा थाना क्षेत्र के सोंडिहा गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय मेला मंगलवार से आरंभ हो गया. मेला का विधिवत उद्घाटन पसराहा पंचायत की मुखिया नीतु कुमारी, सरपंच मंजू देवी तथा पंसस राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मेला उद्घाटन के पूर्व पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीदों के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी.
मेला के शुभारंभ होते ही सोंडिहा नाट्य कला मंच पर स्कूली छात्रों के द्वारा जिला स्तरीय डांस प्रतियोगिता आयोजित हुई. डांस प्रतियोगिता में पल्लवी कुमारी, काम्या कुमारी ने बेहतरीन डांस से मेले में आये श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. मौके पर स्थानीय सेवानिवृत सैनिकों, शिक्षकों एवं अन्य सेवा से सेवानिवृत गणमान्य व्यक्ति को शाल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया. वहीं गांव की छह लड़की द्वारा बिहार पुलिस में हुई नौकरी के लिए उनके माता पिता को अंग वस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया.
मेला की शुरुआत द्वादश ज्योर्तिलिंग सोंडिहा धाम मंदिर में जलाभिषेक के बाद हुई. दूसरी ओर झंझरा शिव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर मेला का आयोजन हुआ. आयोजन समिति के सदस्य अखिलेश कुमार ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










