इंदिरा आवास के द्वितीय किस्त के भुगतान की मांग

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया : मंगलवार को बीडीओ के जनता दरबार में 55 लोगों ने मांगों से संबंधित आवेदन दिये. जिसमें 53 महिला आवेदिका ने जहां इंदिरा आवास योजना की द्वितीय किस्त की राशि भुगतान के लिए बीडीओ को आवेदन दिये. वहीं दो किसानों ने अपनी जमीन संबंधी समस्या के लिए आवेदन दिये. मथुरापुर सोसाइटी टोला के कंचन […]

विज्ञापन

खगड़िया : मंगलवार को बीडीओ के जनता दरबार में 55 लोगों ने मांगों से संबंधित आवेदन दिये. जिसमें 53 महिला आवेदिका ने जहां इंदिरा आवास योजना की द्वितीय किस्त की राशि भुगतान के लिए बीडीओ को आवेदन दिये.

वहीं दो किसानों ने अपनी जमीन संबंधी समस्या के लिए आवेदन दिये. मथुरापुर सोसाइटी टोला के कंचन देवी, सपना देवी, कौशल्या देवी, बरैय पंचायत के माला देवी सहित कई महिलाओं ने बीडीओ सुनील कुमार को अपने आवेदन पत्र के साथ अधूरे मकान की फोटो उपलब्ध कराते हुए अविलंब इंदिरा आवास की द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान करने की मांग की.

इन महिलाओं का कहना था कि पहली किस्त की राशि से अधूरे मकान का निर्माण कराया है. अब उन्हें योजना की द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान किया जाय ताकि मकान का कार्य पूरा किया जा सके. रानी सकरपुरा पंचायत से आये किसान सत्य नारायण महतो ने जमीन के लगान निर्धारण के लिए बीडीओ को आवेदन दिये, जिसे सीओ को कार्रवाई के लिए भेजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन