नकाबपोश डकैतों ने बंदूक के बल पर तीन लाख रुपये लूटे, कंपनी के कर्मियों को बंधक बना दिया घटना को अंजाम

खगड़िया /गोगरी : गोगरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर हाट स्थित ईकॉम एक्सप्रेस के कार्यालय से देर रात्रि नकाबपोश डकैतों ने बंदूक के बल पर कंपनी के सुपरवाइजर व डीसी को बंधक बनाकर तीन लाख रुपये लूट लिये. घटना रविवार की रात दस बजे के आसपास की बतायी जाती है. सूचना पर पहुंची गोगरी पुलिस […]
खगड़िया /गोगरी : गोगरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर हाट स्थित ईकॉम एक्सप्रेस के कार्यालय से देर रात्रि नकाबपोश डकैतों ने बंदूक के बल पर कंपनी के सुपरवाइजर व डीसी को बंधक बनाकर तीन लाख रुपये लूट लिये. घटना रविवार की रात दस बजे के आसपास की बतायी जाती है. सूचना पर पहुंची गोगरी पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नगर घाट स्थित ईकॉम एक्सप्रेस के कार्यालय में रविवार की रात तीन नकाबपोश डकैत पहुंचे. कार्यालय में मौजूद सुपरवाइजर रत्नेश कुमार और डीसी सुमंत कुमार सिंह को पहले बंदूक के बल पर बंधक बना लिया. बंधक बनाने के बाद कंपनी कर्मियों से सेफ की चाबी लेकर उसमें रखे लगभग तीन लाख रुपये डकैतों ने लूट लिये. लूटपाट की घटना को अंजाम देकर शटर गिराने के बाद बाइक पर सवार होकर डकैत भागने में सफल रहे. डकैतों के चले जाने के बाद कर्मियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुन कर आसपास के लोग इकट्ठे होकर कार्यालय के शटर को उठा कर कंपनी कर्मियों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही गोगरी डीएसपी पीके झा सशस्त्र बल के साथ ईकॉम एक्सप्रेस के कार्यालय पहुंचे एवं कर्मियों से पूछताछ की. गोगरी डीएसपी पीके झा ने बताया मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










