खगड़िया : बिचौलियों ने मजदूर के खाते से किया एक अरब का ट्रांजेक्शन, बेगूसराय के प्रिंस समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2018 8:05 AM
विज्ञापन
खगड़िया : जम्मू में मजदूरी करनेवाले बलराम साह के बैंक खाते से 99 करोड़ के लेन-देन का खुलासा हुआ है. बैंक खाते से संदिग्ध लेन-देन से परेशान गंगौर थाना क्षेत्र के दो दर्जन ग्रामीण खाताधारकों ने इसकी शिकायत पहले बैंक प्रबंधन से की. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी और संदिग्ध लेन-देन का सिलसिला जारी […]
विज्ञापन
खगड़िया : जम्मू में मजदूरी करनेवाले बलराम साह के बैंक खाते से 99 करोड़ के लेन-देन का खुलासा हुआ है. बैंक खाते से संदिग्ध लेन-देन से परेशान गंगौर थाना क्षेत्र के दो दर्जन ग्रामीण खाताधारकों ने इसकी शिकायत पहले बैंक प्रबंधन से की.
लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी और संदिग्ध लेन-देन का सिलसिला जारी रहा. इसके बाद रहिया व बेला सिमरी गांव निवासी जयजय पासवान, रामबालक सदा, पुनिता देवी, नूतन देवी, सुनीता देवी, हीरा देवी, सवित्री देवी, बलराम साह, मीरा देवी आदि ने शनिवार को एसपी को आवेदन देकर मामले की सूचना दी. एसपी मीनू कुमारी ने गंगौर थाने की पुलिस को आरोपितों पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया.
मजदूर बलराम का बैंक बैलेंस : 99 ,99,74571 रुपये! : गंगौर थाना क्षेत्र के रहिया गांव निवासी बलराम साह जम्मू में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है. उसने बताया कि जब वह बिचौलिये का अपना बैंक खाता दिया था, उस वक्त बैलेंस मात्र 59 रुपये थे. लेकिन अचानक 99 करोड़ रुपये से अधिक बैंक बैलेंस देख, उसे शक हुआ. बलराम साह जैसे बेला सिमरी, रहिया गांव के दो दर्जन गरीब लोग और फंसे हुए हैं. उनका भी खाता बिचौलिये ने जब्त कर करोड़ों के लेन-देन में उपयोग में लगा दिया है. इनके बैंक खाते से 15 लाख से लेकर करोड़ रुपये तक का ट्रांजेक्शन देख पुलिस के भी कान खड़े हो गये हैं. उसने बताया कि वह इस आस में पासबुक, एक एटीएम सहित अन्य कागजात अशोक शर्मा, इंदू देवी को दिये कि जल्दी लोन मिल जायेगा. लेकिन लोन नहीं मिला और अब पास बुक व एटीएम भी बिचौलिये नहीं दे रहे हैं.
एसपी ने कहा, दोषियों पर होगी कार्रवाई
लोन दिलाने के नाम पर बैंक पास बुक लेकर संदिग्ध लेन-देन करने की शिकायत लेकर गंगौर थाना क्षेत्र के कई खाताधारक आये थे. आवेदन के आधार पर गंगौर थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
जम्मू में मजदूरी करने वाले बलराम साह के बैंक खाता से करीब एक अरब रुपये का लेन-देन हुआ है. यह बड़ा रैकेट है. गहराई से छानबीन कर पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जायेगा. बैंक मैनेजर को ऐसे संदिग्ध लेनदेन वाले बैंक खाते को सील करने को कहा गया है. पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जायेगी. कोई भी दोषी बच नहीं पायेंगे.
मीनू कुमारी, एसपी
लोन दिलवाने के नाम पर ली थी बैंक की पासबुक
मेरा व पत्नी का संयुक्त खाता एसबीआई की जलकौड़ा शाखा में है. पिछले छह जून को बेगूसराय के प्रिंस, खगड़िया के रहिया की इंदू देवी, अलौली के शुंभा गाजीघाट अशोक शर्मा ने एक लाख रुपया लोन दिलाने के नाम पर बैंक की पासबुक, एटीएम समेत अन्य कागजात लिये.
इस बीच सूचना मिली कि मेरे खाते से करोड़ों का लेनदेन किया जा रहा है. छह जून को बैंक प्रबंधन को इसकी सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पिछले 15 सितंबर को बिचौलिये प्रिंस को ग्रामीणों ने पकड़ कर गंगौर थाना पुलिस को सौंप दिया, लेकिन प्रिंस को बेगूसराय पुलिस को सौंप कर मामले को रफादफा कर दिया गया.
बलराम साह, पीड़ित मजदूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










