सचिव ने विशेष अभियान चलाने का जारी किया आदेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2018 6:04 AM

विज्ञापन

जिले में 20 हजार से अधिक हैं अधूरे इंदिरा व प्रधानमंत्री आवास खगड़िया : जिले में 20 हजार से अधिक अधूरे इंदिरा आवास/प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास पूरे होंगे. आवास निर्माण को लेकर राज्य स्तर से फरमान जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त तक हर हाल में अधूरे मकान का […]

विज्ञापन

जिले में 20 हजार से अधिक हैं अधूरे इंदिरा व प्रधानमंत्री आवास

खगड़िया : जिले में 20 हजार से अधिक अधूरे इंदिरा आवास/प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास पूरे होंगे. आवास निर्माण को लेकर राज्य स्तर से फरमान जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त तक हर हाल में अधूरे मकान का निर्माण कार्य पूरे करने को कहा गया है. इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने डीडीसी को पत्र लिखा है. सचिव ने 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर अधूरे आवास को पूर्ण कराने को कहा है. इस कार्य को गंभीरता से पूरा कराने को कहा गया. आवास निर्माण से लेकर राशि भुगतान प्रक्रिया का जिला स्तर मोनेटरिंग करने को कहा गया है. ताकि ससमय आवास का निर्माण कार्य पूरा कराया जा सके.
15 जुलाई तक रािश भुगतान करने का आदेश
15 जुलाई तक लाभुकों को योजना के दूसरे/तीसरे किस्त की राशि का भुगतान करने को कहा गया है. जानकारी के मुताबिक जिन्होंने योजना की प्रथम किस्त की राशि प्राप्त की है उन्हें जांचोउपरांत द्वितीय किस्त की राशि तथा जिन्होंने दूसरे किस्त की राशि प्राप्त की है उन्हें तीसरे किस्त की राशि का भुगतान करने को कहा गया है ताकि निर्धारित अवधि के भीतर अधूरे मकान के निर्माण पूरे हो सके. 15 जुलाई तक 40 प्रतिशत अधूरे मकान को हर हाल में पूर्ण कराने को कहा गया है.
सभी बीडीओ को निर्देश जारी
इस संबंध में डीडीसी राम निरंजन सिंह इंदिरा आवास/पीएम आवास योजना को जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है. राज्य स्तर से जारी आदेश के आलोक में जिले के सातों प्रखंडों के बीडीओ को विभागीय आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने को कहा गया है. जिला स्तर पर आवास निर्माण की मोनेटरिंग की जा रही है. पीएम आवास योजना के तहत राशि भुगतान, आवास निर्माण सहित 15 अगस्त तक अधूरे इंदिरा आवास को हर हाल में पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है. कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
नौ लाख आवास पूरा करने का है लक्ष्य
जानकार बतातें है खगड़िया जिला ही नहीं दूसरे जिले भी आवास निर्माण की स्थिति बदतर है. बीतें 14 जून को राज्य स्तर पर मुख्य सचिव के द्वारा इंदिरा आवास/पीएम आवास की समीक्षा के बाद नाराजगी ब्यक्त की गयी. इसके बाद विशेष अभियान चलाकर अघूरे मकान को पूर्ण कराने का आदेश जारी किया गया है.विभागीय आँकड़े के मुताबिक 15 अगस्त राज्य भर में करीब नौ लाख आवास को पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है. इसमे वित्तीय वर्ष 16-17 एवं 17-18 में पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत तीन लाख आवास के साथ-साथ इंदिरा आवास योजना के छह लाख से अधिक अघूरे आवास शामिल हैं.सूत्र बतातें हैं कि इस जिले में भी 30 हजार के करीब आवास को पूर्ण कराने का लक्ष्य दिया गया है. हांलाकि लक्ष्य इतना आसान नहीं है.लेकिन इतना मुश्किल भी नहीं कि इसे पूरा न किया जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन