कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कृषक प्रशिक्षण का सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया उद्घाटन

खगड़िया : जिले के किसान अगर केंद्र सरकार के द्वारा अधिसृजित 79 फसलों को कृषि विज्ञान केंद्र के सलाह पर खेती करेंगे तो उन्हें रॉयल्टी दिया जायेगा. उक्त बातें बुधवार को जिला कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित पौधा किस्म और कृषक अधिकार ,कृषक प्रशिक्षण के दौरान बिहार कृषि विश्व विद्यालय सबौर, भागलपुर के कुलपति डॉ. […]
खगड़िया : जिले के किसान अगर केंद्र सरकार के द्वारा अधिसृजित 79 फसलों को कृषि विज्ञान केंद्र के सलाह पर खेती करेंगे तो उन्हें रॉयल्टी दिया जायेगा. उक्त बातें बुधवार को जिला कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित पौधा किस्म और कृषक अधिकार ,कृषक प्रशिक्षण के दौरान बिहार कृषि विश्व विद्यालय सबौर, भागलपुर के कुलपति डॉ. अजय कुमार सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि बिहार में कृषि विकास में तेजी लाने के लिए भारत सरकार द्वारा यह प्रोजेक्ट शुरु किया गया है.
कुलपति ने कहा कि जो किसान कोई नई किस्म के फसल को विकसित करते है और वह फसल बाजार में एक वर्ष पूर्व नही आया हो तो उन किसानो को निबंधन के आधार पर रॉयल्टी दिया जायेगा. उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि बिहार में फसल के किस्म का प्रजनन करने में यह जिला अव्वल है. किसान पपीता, सोयाबीन, मशरूम, पॉल्ट्री को कृषि विज्ञान केंद्र के सलाह पर फसल का उत्पादन करें तो आय का श्रोत बढ़ जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




