किसान की मौत के लिए जिम्मेवार कौन

बेलदौर : किसान रविंद्र के अकाल मौत के लिए कौन जिम्मेवार है… यह यक्ष प्रश्न अब भी बना हुआ है. उसकी मौत के बाद परिवार का भरण पोषण कैसे होगा, यह सबसे बड़ा सवाल है. जानकारी के मुताबिक बलैठा पंचायत के ढांढ़ी गांव के अर्जुन सिंह के 50 वर्षीय किसान पुत्र रविंद्र सिंह की मौत […]
बेलदौर : किसान रविंद्र के अकाल मौत के लिए कौन जिम्मेवार है… यह यक्ष प्रश्न अब भी बना हुआ है. उसकी मौत के बाद परिवार का भरण पोषण कैसे होगा, यह सबसे बड़ा सवाल है. जानकारी के मुताबिक बलैठा पंचायत के ढांढ़ी गांव के अर्जुन सिंह के 50 वर्षीय किसान पुत्र रविंद्र सिंह की मौत बिजली के करंट लगने से हो गई.
घटना स्थल के निरीक्षण के बाद प्रतीत होता है कि बांस में करंट रहने के कारण किसान को पहले झटका लगा. किसान हाथ में बांस के विद्युत प्रवाहित करची पकड़े हुए नीचे में बाढ़ के पानी भरे गड्ढे में बेहोश हो गिर पड़ा. जिससे उसकी मौत बाढ़ के पानी में दम घुटने से हो गई. परिजनों के मुताबिक बांस बिट्टा के निकट नीचे अगर बाढ़ का पानी नहीं होता तो रविंद्र की जान बचाई जा सकती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




