सड़क का हाल खराब लोगों को परेशानी

खगड़िया : शहर में बीते पांच वर्षों से किये जा रहे रेल ओवर ब्रिज का निर्माण के कारण लाखों लोगों को परेशानी हो रही है. गौशाला रोड, अस्पताल रोड तथा पूर्वी केबिन ढाला के समीप रहने वाले लोगों का जीवन नारकीय बना हुआ है. शहर के मुख्य मार्ग पर आरओबी निर्माण किये जाने के कारण […]
खगड़िया : शहर में बीते पांच वर्षों से किये जा रहे रेल ओवर ब्रिज का निर्माण के कारण लाखों लोगों को परेशानी हो रही है. गौशाला रोड, अस्पताल रोड तथा पूर्वी केबिन ढाला के समीप रहने वाले लोगों का जीवन नारकीय बना हुआ है. शहर के मुख्य मार्ग पर आरओबी निर्माण किये जाने के कारण नगर परिषद क्षेत्र के लोगों के साथ साथ आसपास के दर्जनों गांव के लाखों लोगों को परेशानी हो रही है. सर्वाधिक परेशानी सदर अस्पताल, कचहरी, समाहरणालय तथा प्रखंड व अंचल कार्यालय जाने वाले लोगों परेशानी हो रही है.
खासकर सदर अस्पताल जाने वाले मरीजों को खतरों से जूझना पड़ रहा है. बीते पांच साल से शहर के उत्तरी भाग के लोगों को दक्षिण भाग शहर में प्रवेश करने में परेशानी होती है. वहीं, दक्षिणी भाग के लोगों को अस्पताल आने में भी पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है. स्कूली बच्चों को स्कूल जाने तथा महाविद्यालय जाने में परेशानी होती है. कई बार लोग जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार कर गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. जिसके कारण कई लोगों की जान जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




