धारदार हथियार से युवक को किया घायल, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jan 2025 7:57 PM
धारदार हथियार से युवक को किया घायल, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर के शिवाडीह गांव निवासी अशोक कुमार सिंह के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. कोलासी पुलिस शिविर में दिये आवेदन के अनुसार पिछले दिनों अशोक कुमार सिंह शिवाडीह चौक से अपने घर की तरफ जाने के क्रम में संदलपुर स्कूल के पास पहुंचे. आरोप है कि तभी पहले से घात लगाकर बैठे पिता-पुत्र भृघुनाथ सिंह, रवि कुमार सिंह ने मारपीट शुरू कर दिया. पिता भृघुनाथ सिंह के आदेश पर धारदार हथियार निकाल कर गर्दन पर चलाना चाहा. बचने के क्रम में पीछे हट जाने से हथियार ओठ के नीचे लग गया. जिससे खून बहने लगा. फिर हो हल्ला होने पर अगल-बगल के ग्रामीण जमा हो गये. घायल अशोक कुमार सिंह को इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल ले जाया गया. कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. घटना की जांच की जा रही है. दोषियों पर उचित कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










