डीजे के धुन पर डांस कर रहे थे लोग, गोली चलने से युवक हुआ घायल

Updated:
विज्ञापन

मनिहारी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर तेरासी टोला में शादी समारोह में जहां डीजे की धुन पर सभी लोग डांस रहे थे. ठीक उसी दौरान अचानक गोली चलने से सन्नाटा छा गया.

विज्ञापन

कटिहार. मनिहारी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर तेरासी टोला में शादी समारोह में जहां डीजे की धुन पर सभी लोग डांस रहे थे. ठीक उसी दौरान अचानक गोली चलने से सन्नाटा छा गया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान भागलपुर से निरंजन कुमार अपने भांजे की शादी में पहुंचे थे. इसी बीच डीजे की धुन पर डांस कर रहे लोगों के बीच श्रवण यादव नामक एक युवक हर्ष फायरिंग कर रहा था. गोली छिटककर निरंजन के पांव में जा लगी, लेकिन डीजे की आवाज इतनी ज्यादा थी कि उसे पता तक नहीं चला. लोगों को लगा कि आतिशबाजी हुई है. थोड़ी देर बाद ही निरंजन को खून से लतपथ देख समारोह में अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में लोगों ने डीजे बंद कर निरंजन को अस्पताल ले गये, जहां सदर अस्पताल में गोली निकालने के बाद प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घायल निरंजन ने बताया कि उसे लगा कि बच्चे पटाखे फोड़ रहे हैं. उसी के छीटें लगी है. बाद में पता चला कि वहां गोली लगी है. वहीं परिजनों ने कहा कि श्रवण यादव डीजे बजाने के दौरान फायरिंग कर रहा था. उसी की गोली से निरंजन घायल हुअ है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर श्रवण की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन