फसल काटने गयी महिला की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के विषनपुर गांव में रविवार की दोपहर एक महिला की गोलीमार कर हत्या कर दी. इस घटना से मनसाही परिक्षेत्र में अफरा तफरी का माहोल हो गया.

विज्ञापन

मनसाही : थाना क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के विषनपुर गांव में रविवार की दोपहर एक महिला की गोलीमार कर हत्या कर दी. इस घटना से मनसाही परिक्षेत्र में अफरा तफरी का माहोल हो गया. घटना को लेकर बताया जाता है कि देवंती देवी(30) पति चंदन यादव घर से करीब एक किमी दूरी पर किसी किसान की जमीन बटाई करने के लिए गयी थी, जिसमें मक्का की फसल लगायी थी. फसल काटने के लिए देवंती देवी रविवार की ही सुबह घर से निकली थी. जब देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान देवंती देवी का शव मक्का के खेत में पड़ा मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया. घटना को लेकर परिजनों ने मनसाही पुलिस को घटना की सूचना दी. वहीं मौके पर मनसाही थाना अध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व पंचनामा बना कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने में लगे. लेकिन मृतका के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और शव को पुलिस को ले जाने रोक दिया.

परिजनों का कहना था कि कल सुबह तक रिश्तेदार पहुंचेंगे तब शव को पोस्टमार्टम करायेंगे. वहीं मृतका के तीन छोटे- छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक पांच माह की दुधमुहें बालक व एक लड़की, लड़का है. मनसाही थाना क्षेत्र में शायद यह पहली घटना है कि किसी महिला को अज्ञात अपराधी द्वारा एक गोली कनपट्टी व दूसरी गोली सीने में मार कर हत्या की है. वह घटना को लेकर एसपी विकास कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. वहीं एसपी ने परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन