कट्ठा के साथ वीडियो वायरल, घर से कट्ठा बरामद, युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कट्ठा के साथ वीडियो वायरल, घर से कट्ठा बरामद, युवक गिरफ्तार

कट्ठा के साथ वीडियो वायरल, घर से कट्ठा बरामद, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

कदवा थाना क्षेत्र के जाजा पंचायत के ठुटीपाखर गांव से एक युवक को कट्टा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कदवा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ठुटी पाखर गांव का एक युवक अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा है. सोशल मीडिया के व्हाट्सएप में एक वीडियो भी प्राप्त हुआ है. एक युवक खेत में देशी कट्टा लहराते हुए घूम रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अवर निरीक्षक शिवम कुमार चौधरी दल बल के साथ ठुटीपाखर गांव पहुंचे तो पुलिस को देखते ही युवक घर में छिपने का प्रयास करने लगा. जिसे तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मौके पर पकड़ कर पूछताछ करने पर उसने अपना पहचान ठुटी पाखर ग्राम निवासी मंटू दास के 19 वर्षीय पुत्र सोमनाथ दास के रूप में दिया इसके बाद पुलिस ने विधिवत उसके घर की तलाशी ली तो घर के अंदर चौकी पर बिछे बिस्तर के नीचे से एक लोहे का देशी कट्टा बरामद हुआ. बरामद देशी कट्टा के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित सोमनाथ दास ने स्वीकार किया कि उसने यह हथियार 30 दिसंबर 2025 को बंगाल के एक व्यक्ति से खरीदा था. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कदवा थाना लाया जहां उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दिया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन