नए नियमों के साथ वीबी जी राम जी की हुयी शुरुआत

Updated at : 07 Feb 2026 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
नए नियमों के साथ वीबी जी राम जी की हुयी शुरुआत

नए नियमों के साथ वीबी जी राम जी की हुयी शुरुआत

विज्ञापन

वीबी जी रामजी योजना के तहत विशेष बैठक आयोजित हसनगंज प्रखंड के मनरेगा भवन में शनिवार को पीओ अबू नसर फैजी की अध्यक्षता में बैठक हुयी. विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी जी राम जी की प्रमुख विशेषताएं बतायी. प्रखंड स्तरीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक के संवाददाता, जनप्रतिनिधिगण, आम ग्रामीण मुख्य रूप से शामिल रहे. पीओ ने कहा कि मनरेगा योजना के जगह अब विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी जी राम जी के अंतर्गत कार्य होंगे. लोगों के बीच गलत अफवाह है कि मनरेगा योजना बंद हो गई है. नए नियमों के साथ स्पष्ट तरीके से वीबी जी राम जी का शुरुआत होगी. उन्होंने कहा कि प्रथम सप्ताह मीडिया के साथियों के साथ प्रचार प्रसार और योजना की रूपरेखा पर वार्ता करना था. द्वितीय सप्ताह अधिकारी संरक्षण संकल्प दिवस समय पर काम पूरा भुगतान और पारदर्शिता श्रमिकों के बीच जागरूकता और शुद्धिकरण तीसरा सप्ताह विकसित भारत ग्राम संवाद ग्राम स्तर पर बुनियाद समक्ष लाना अधिकार एवं भीम की स्पष्ट जानकारी देना शामिल है. चौथा सप्ताह अहिंसा से अधिकतर थीम आधिकारिक गतिविधियां इत्यादि. पांचवा सप्ताह नए अधिनियम की बात एवं पंचायत पदाधिकारी के साथ बैठक कर विचार विमर्श करना. छठा सप्ताह विकसित भारत श्रमिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. इसके साथ ही स्कूली बच्चों के साथ पेंटिंग कार्यक्रम आदि शामिल होंगे. जैसे मनरेगा योजना के कार्य होता था सेम वैसे ही विकसित भारत जी राम जी के तहत योजनाओं का कार्य होगा. किसी भी प्रकार की भ्रमित नहीं रहना है. इसमें पूर्व की तरह ही पंचायत स्तर से योजनाओं का चयन होगा. कोई बदलाव इस में नहीं किया गया हैं. इसमें मुख्य रूप से योजना को पारदर्शिता और सशक्त बनाने की संकल्प ली गई है. मनरेगा योजना के तहत पूर्व में मजदूरों को 100 दिन का रोजगार मिलता था. नए नियमों के साथ लागू होने के बाद से अब 125 दिन की रोजगार गारंटी बेरोजगारी भत्ता के लिए बेहतर प्रावधान शामिल हैं. ग्राम पंचायत से पारित योजनाओं का नाम पोर्टल पर अपलोड किया जाना होगा, ताकि योजना की दोहरी करण से बचा जा सकें. बैठक को सफल बनाने में पूर्व उप प्रमुख मो अजीमुद्दीन, पीटीए पंकज कुमार, पीआरएस गिरीश कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर मनोज कुमार महतो, मो आरिफ ग्रामीण आदि मौजूद रहें.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन