उखड़ी सतह के कारण आवागमन जोखिम भरा
उखड़ी सतह के कारण आवागमन जोखिम भरा
कोढ़ा रौतारा गुमटी से मदनचौक तक जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है. सड़क पर बिखरे बड़े-बड़े गिट्टी पत्थर व उखड़ी सतह के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है. हालात ऐसे हैं कि जैसे ही छोटी या बड़ी गाड़ियां इस मार्ग से गुजरती हैं. टायरों से बड़े रोड़े छिटककर इधर-उधर गिरते हैं, जो राहगीरों व अन्य वाहनों के लिए गंभीर खतरा बन रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कुछ महीने पहले सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था. जिससे लोगों में काफी खुशी थी. लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थिति और खराब हो गई है. सड़क पर जगह-जगह गिट्टी पत्थर पड़े रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण सूरज पोद्दार, गोपाल मंडल, विद्यानंद ठाकुर सहित अन्य लोगों ने बताया कि अधूरे निर्माण के कारण कई बार वाहन चालक फिसलकर गिर चुके हैं. विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क बेहद खतरनाक हो गयी है. रात के समय दृश्यता कम होने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा काम बंद कर देने से सड़क की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है. ताकि लोगों को राहत मिल सके. संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लग सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए