25.604 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Updated at : 10 Oct 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
25.604 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

25.604 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

विज्ञापन

कटिहार जिले के सेमापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 25.604 किलोग्राम गांजा व दो बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि नौ अक्तूबर को सेमापुर थानाध्यक्ष हरिप्रसाद यादव को गुप्त सूचना मिली कि टेगरिया गांव में दो व्यक्ति मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है. उक्त सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष पुलिस दल बल के साथ छापेमारी की. पुलिस बल को देखकर दो व्यक्ति तेजी से भागने लगा. जिसको पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. जब आरोपित के गाड़ी की तलाशी ली गयी तो दोनों की बाइक से 25.604 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. गांजा मिलते ही पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. तस्कर यासीन उम्र 62 वर्ष पिता अब्दुल तैएब, शरीफ शेख पिता यासीन शेख दोनों टेगरिया, थाना सेमापुर, जिला निवासी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी ने बताया कि बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन