750 एमएल शराब के साथ कार समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक वाहन से एक बोतल 750 एमएल विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोढ़ा. थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक वाहन से एक बोतल 750 एमएल विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. कोलासी शिविर प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर एक संदिग्ध क्रेटा को रोककर तलाशी ली गयी. इस दौरान उक्त वाहन से एक बोतल 750 एमएल विदेशी शराब बरामद की गयी. जिसे जब्त कर लिया गया. दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम शुभम कुमार व हर्षित साह दोनों ग्राम फलपट्टी मंगल बाजार, थाना नगर, जिला कटिहार बताया. कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के विरुद्ध कोढ़ा थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार दोनों शराब तस्करों को कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन