जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार जख्मी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार जख्मी

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के भवानीपुर खट्टी पंचायत के बड़ा नीताय टोला गांव में आम व लीची बगीचा में टाटी लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दूसरे पक्ष के एक लोग घायल हुए है. दोनों पक्ष के लोगों का पीएचसी अमदाबाद में इलाज कराया गया. एक पक्ष के साधु मंडल, अर्पणा देवी एवं प्रसनजीत मंडल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. 60 वर्षीय साधु मंडल के सर पर गहरी चोट लगी है. दो जगह से सर फटकर एवं भाव के ऊपर कट कर लहुलुहान हो गया था. 27 वर्षीय प्रसनजीत मंडल के सर फटकर खून निकल गया है. 55 वर्षीय अर्पणा देवी का हाथ पर गंभीर चोट लगी है. दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के भाव पर चोट लगी है. दोनों पक्षों से अमदाबाद थाना में आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन