सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोग जख्मी

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गा मंदिर के समीप हुई दुर्घटना

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गा मंदिर के समीप दो बाइकों की भिड़ंत हो गयी. इसमें एक महिला समेत दो लोग जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोढ़ा पुलिस को दिया. घटना की जानकारी मिलते ही 112 पुलिस पहुंच कर दोनों जख्मी को इलाज के लिए कोढ़ा अस्पताल लाया गया. जहां पर दोनों जख्मी चांदनी खातून, सुदर्शन यादव का इलाज कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति घायल

डंडखोरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के डंडखोरा से सौरिया जाने वाले सड़क के बंका टोला के माधो पोखर के समीप ट्रैक्टर इंजन चालक द्वारा साइकिल सवार 40 वर्षीय मरंग हांसदा पिता ताला हांसदा जोरदार टक्कर के साथ-साथ घर की बरामदा टूट के गिर गया. ट्रैक्टर के टक्कर से वह व्यक्ति जख्मी होकर नीचे गिर गया तथा बेहोश हो गया. वह पिपरा पंचायत द्धाशय का निवासी है. घायलावस्था में उन्हें डंडखोरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के सूचना मिलते ही डंडखोरा पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेना चाहा पर ग्रामीणों के विरोध में फिलहाल चौकीदार की निगरानी में घटनास्थल पर ही रखा गया है. मौके पर एसआई शशि कुमार, राजीव रंजन, सुमन कुमार सहित पुलिस एवं ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन