हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन
हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
कटिहार बारसोई अनुमंडल के कचना थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कचना थाना अध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि कचना थाना कांड संख्या 12/26 के प्राथमिक अभियुक्त मो० कासिम उम्र 45 वर्ष एवं उसके पिता फैजुद्दीन फैजुद्दीन 60 वर्ष पिता स्व० चिहारू रामपुर थाना कचना निवासी को छापेमारी कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. उक्त मामले में आरोपी पक्ष की ओर से कुल नौ लोगों को नामजद करते हुए स्थानीय थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराया गया था.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन