ePaper

विकास कार्यों के लिए ट्रेनों को किया गया रद्द, मार्ग परिवर्तन व पुनर्निर्धारण

Updated at : 30 Jun 2024 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग को लेकर कई ट्रेनें रहेगी रद्द तो कुछ रहेगी डाइवर्ट

विज्ञापन

कटिहार. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए कुछ विशेष ट्रेनों की सेवाओं को जारी रखने का निर्णय लिया गया है. उक्त बात की जानकारी एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सब्यसाची डे ने दी. उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 07029 अगरतला-सिकंदराबाद स्पेशल 05 जुलाई से 04 अक्टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी और वापसी में ट्रेन संख्या 07030 सिकंदराबाद-अगरतला स्पेशल 01 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 03028 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा स्पेशल 04 जुलाई से 01 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी और वापसी में ट्रेन संख्या 03027 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल 03 से 31 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को पांच-पांच फेरों के लिए चलेगी. ट्रेन संख्या 03106 जागी रोड-सियालदह स्पेशल 06 से 27 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी और वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 03105 सियालदह-जागीरोड स्पेशल 05 से 26 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चार-चार फेरों के लिए चलेगी.

गुवाहाटी से वाया कटिहार होकर गुजरने वाली पांच एक्सप्रेस ट्रेन रहेगी रद्द

विकास कार्यों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बुढ़वल सेक्शन पर प्रस्तावित प्री नॉन-इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों और दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के अधीन आन्दुल स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों को देखते हुए ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तन और पुनर्निर्धारित किया जा रहा है. इस बात की जानकारी देते हुए एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर गुवाहाटी से भाया कटिहार होकर गुजरने वाली ट्रेन संख्या 05656 गुवाहाटी-जम्मू तवी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 04679 गुवाहाटी- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल 1 जुलाई, 2024 को रद्द रहेगी.

ट्रेन संख्या 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल 3 जुलाई को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 05655 जम्मू तवी – गुवाहाटी एक्सप्रेस 4 जुलाई को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल 5 जुलाई को रद्द रहेगी.

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया

04 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12508 सिलचर- तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस 30 जून, 2 जुलाई एवं 4 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 22504 डिब्रूगढ़- कन्याकुमारी एक्सप्रेस 30 जून एवं 01 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12510 गुवाहाटी- एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस और 02 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12516 सिलचर – कोयंबत्तूर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया आसनसोल- आद्रा- मेदिनीपुर- हिजली- भद्रक होकर चलेगी. 30 जून एवं 3 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15904 चंडीगढ़ -डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बाराबंकी- अयोध्या छावनी- अयोध्या – शाहगंज- जौनपुर- वाराणसी- औंड़िहार- छपरा होकर चलेगी. 1 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15903 डिब्रूगढ़ – चंडीगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया छपरा- औंड़िहार- वाराणसी- जौनपुर- शाहगंज- अयोध्या- अयोध्या छावनी- बाराबंकी होकर चलेगी. 2 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 09190 कटिहार- मुंबई सेंट्रल स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया मनकापुर- अयोध्या- आर्ट्स कॉलेज- बाराबंकी होकर चलेगी.

ट्रेनों का पुनर्निर्धारण

3 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15707 कटिहार- अमृतसर एक्सप्रेस का पुनर्निर्धारित समय 10:45 बजे के बजाय 13:30 बजे किया गया है. 3 जुलाई,2024 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15653 गुवाहाटी-जम्मू तवी एक्सप्रेस का पुनर्निर्धारित समय 14:00 बजे के बजाय 16:45 बजे किया गया है. 3 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15652 जम्मू तवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस का पुनर्निर्धारित समय 22:45 बजे के बजाय 4 जुलाई को 12:00 बजे किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन