थानाध्यक्ष व जांचकर्ता को डिजिटल प्लेटफार्म का दिया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थानाध्यक्ष व जांचकर्ता को डिजिटल प्लेटफार्म का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन

कटिहार कटिहार पुलिस को इन दिनों डीजीटिलाएसन को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है. कार्यक्रम के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बारसोई के निर्देश पर सभी थानाध्यक्ष, अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी को विभिन्न पुलिस पोर्टलों जैसे ई-साक्ष्य, ई-समन, सीसीटीएनएस, आईसीजेएस तथा अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण प्रदान किया गया. यह प्रशिक्षण पुलिस पोर्टल टेक्निकल इंचार्ज मनीष शेखर द्वारा कराया गया. जिसमें सभी अधिकारियों को पोर्टलों के प्रभावी उपयोग, डिजिटल कार्यप्रणाली और तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यों को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम एवं त्वरित बनाना है. सभी थानाध्यक्षों व अनुसंधानकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन