दाह संस्कार में जा रहा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोग घायल

दाह संस्कार में जा रहा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोग घायल
कदवा चपरघट-झौआ मुख्य सड़क के कुर्सेल पंचायत स्थित सुरेश चौक के समीप दाह संस्कार करने जा रहे ट्रैक्टर के पलटने से डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है. कदवा पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित दोखड़ा निवासी बुधन केवट के मृत शरीर का दाह संस्कार करने के लिए 30 लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर झौआ जा रहे थे. कुर्सेल स्थित सुरेश चौक से लगभग सौ मीटर पहले ट्रैक्टर अनियंत्रिय होकर विनोद कुमार यादव के इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में चला गया. दुकान में रखा फ्रीज, वासिंग मशीन, एलईडी टीवी, डीजे, लाइट सहित अन्य लाखों रुपये का समान टूट कर नष्ट हो गया. ट्रैक्टर पर सवार 30 लोगों में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये. घटना को देख स्थानीय लोगों की भारी संख्या जुट गयी. कदवा पुलिस को देते हुए घटना में घायल लोगों को आनन-फानन में सभी घायलों 30 वर्षीय बेचू कुमार, 40 वर्षीय रेशम केवट, 35 वर्षीय कारे केवट, 60 वर्षीय श्याम सुंदर, 35 वर्षीय सुंदरी देवी, 60 वर्षीय भवराज केवट, 30 वर्षीय दयानंद केवट, 50 वर्षीय एतवारी केवट, 45 वर्षीय मलहु केवट, 46 वर्षीय मधुसूधन केवट, 40 वर्षीय लालधारी केवट, 15 वर्षीय अर्जुन केवट, 46 वर्षीय योगन केवट, 35 वर्षीय जामनी देवी, 30 वर्षीय रुकमणी देवी, 45 वर्षीय गीता देवी, 62 वर्षीय नंदलाल केवट एवं 40 वर्षीय आनंदी केवट को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में भर्ती कराया गया है. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों नंदलाल केवट, बेचू केवट, महलु केवट, श्यामसुंदर केवट, कारे केवट की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया है. बिजय केवट, राजेन्द्र प्रसाद केवट, मनोज केवट ने बताया कि गांव के हीं बुधन केवट के मृत शरीर की दाह संस्कार के लिए झौआ जाने के क्रम में सुरेश चौक के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को तोड़ते हुए गढ्ढे में चले गया. जिससे अठारह लोग घायल हो गये. अठारह घायलों में पांच घायलों को कटिहार रेफर कर दिया है. एक घायल महिला सुंदरी देवी का हाथ टूट गया है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




