एनएच-31 पर ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घाय

Updated:
विज्ञापन
एनएच-31 पर ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घाय

एनएच-31 पर ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घाय

विज्ञापन

कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सर्वेश धर्म कांटा के समीप ट्रैक्टर व बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा. लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. जुराबगंज निवासी अमरेंद्र कुमार अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे. सर्वेश धर्म कांटा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया. पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष डोमन चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तुरंत कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. कोढ़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व बाइक को जब्त कर थाना ले गयी. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. लोगों ने बताया कि एनएच-31 पर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है.

विज्ञापन
Rajkishor K

लेखक के बारे में

By Rajkishor K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन