अगलगी में तीन घर व सात लाख नकदी जले

Updated:
विज्ञापन

जमीन बेचकर लड़की की शादी के लिए सात लाख रुपये रखा था पीड़ित

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के बैरिया पंचायत अंतर्गत नासी टोला गांव में रविवार की रात आग लगने तीन परिवारों के घर जल गये. अग्नि पीड़ित शेख अजीमुद्दीन ने बताया कि घर में आग कैसे लगी किसी को पता नहीं है. हम लोग खाना खाकर सो गये थे. करीब 12:30 रात में आग लगने के बाद आग की गर्मी महसूस हुई. तब हल्ला कर घर से सोए लोगों को जगा कर भगाया गया. किसी तरह जान बचाकर घर से सभी लोग बाहर निकले. आग के चपेट में आकर शेख अल्लो एवं शेख नौशाद का घर जल गया. हो हल्ला पर ग्रामीण जुट गए एवं आग बुझाने का प्रयास करने लगे. इसकी जानकारी अग्नि शमन कर्मियों को दी गयी. मौके पर अग्नि शमन कर्मियों ने पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाया. अग्नि पीड़ित शेख अजीमुद्दीन ने बताया कि अगलगी की घटना में सात लाख रुपये जलकर नष्ट हो गये है. जमीन बेचकर लड़की की शादी करने के लिए रखे थे. इस अगलगी की घटना में अग्नि पीड़ित परिवारों का बर्तन, कपड़ा, अनाज, नकदी, फर्नीचर सहित अन्य घरेलू सामान जल कर नष्ट हो गया. इस अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया है . घटना को लेकर पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था. अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि बैरिया पंचायत के नासी टोला गांव मे तीन परिवारों का घर जल गया है. पीड़ित परिवारों को पॉलीथिन शीट व डिग्निटी किट एवं आपदा कोष से सहायता राशि 12 हजार रुपये का चेक उपलब्ध करा दिया गया है. उधर उत्तरी करीमुल्लापुर पंचायत के गारद टोला गांव में यूसुफ का एक घर आंशिक रूप से जल गया है. मौके पर ग्रामीण जुट गये. जिस वजह से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया. समाजसेवी मोफज्जल ने बताया कि यूसुफ के रसोई घर के समीप जलावन रखा था. चूल्हे के राख वहीं पर फेंक दिया था. जिस वजह से जलावन के ढेर में आग लग गया. जिस के चपेट में आकर यूसुफ का एक घर आंशिक रूप से जल गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन