फलका में तीन पशु ऑटो से जब्त, तस्कर गिरफ्तार
फलका में तीन पशु ऑटो से जब्त, तस्कर गिरफ्तार
फलका फलका पुलिस ने थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव समीप छापेमारी कर पशु तस्करी के लिए ले जा रहे तीन पशु व एक ऑटो को जब्त करने के साथ-साथ दो पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली कि पकड़िया गांव समीप कुछ व्यक्ति ऑटो से मवेशी लादकर तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे. एक ऑटो चालक पुलिस को देख ऑटो लेकर भागने का प्रयास करने लगा. दलबल के सहयोग से पकड़ लिया गया. सफीक तिनपनिया, हकीम सिमरिया दोनों थाना-कोढ़ा निवासी बताया. दोनों व्यक्ति से मवेशी का वैध कागजात की मांग करने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया. ऑटो व तीन मवेशियों को जब्त किया. दोनों आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए