बस्तौल चौक पर रोज लग रहा जाम, आमलोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बस्तौल चौक पर रोज लग रहा जाम, आमलोग परेशान

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के बस्तौल चौक पर ट्रैफिक पुलिस के अभाव में प्रत्येक दिन भारी वाहनों से घंटों जाम लगने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिहार-पश्चिम बंगाल, सोनैली, कुरेठा का मुख्य सड़क को जोड़ने का काम करती है. यात्री कम समय में कटिहार से हरिश्चन्द्रपुर और आजमनगर सालमारी कदवा से कम समय में कुरेठा होते हुए मनिहारी साहेबगंज यात्रा पुरा करते हैं. बस्तौल चौक पर छोटी बड़ी वाहनों का आवागमन करना जरूरी हो जाता है. प्राणपुर थाना क्षेत्र के बस्तौल चौक पर ट्रैफिक पुलिस नहीं रहने व दुकानदारों के द्वारा अवैध रूप से बस्तौल सोनैली एवं बस्तौल कुरेठा मुख्य सड़क को अतिक्रमण कर लेने के कारण प्रत्येक दिन छोटी बड़ी वाहनों को घंटों जाम तथा आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दर्जनों वाहन चालकों ने शीघ्र जांच कर अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा ट्रैफिक पुलिस देने कि मांग जिला पदाधिकारी कटिहार से किया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन