दो दिनों में लाखों की चोरी के घटना को दिया अंजाम

आजमनगर में चोरों का हौसला बुलंद, व्यवसायियों में आक्रोश
आजमनगर. स्टेशन रोड आजमनगर बाजार में हार्डवेयर की दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी में रखें छह लाख चोरों ने चोरी कर ली. इससे पूर्व हार्डवेयर दुकानदार के घर में रखे दो बाइक तथा एक मोबाइल की चोरी हुई थी. उक्त मामले में आजमनगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. आजमनगर प्रखंड क्षेत्र में इस तरह के लगातार चोरी की घटना होने से व्यावसायिक वर्ग के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. चोरी की घटना के बाद आजमनगर स्टेशन रोड तथा आजमनगर बाजार के व्यावसायिक वर्ग के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. हार्डवेयर की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिये जाने के बाद स्टेशन रोड आजमनगर के दुकानदारों में भय का माहौल देखा जा रहा है. दुकानदार वसीम ने एक आवेदन आजमनगर थाना में दिया है. दिये आवेदन में बताया गया है कि सोमवार की शाम दुकान बंद कर घर जाते समय तिजोरी में छह लाख महाजन को देने के लिए रखे हुए थे. रात्रि में एक साइड का शटर तोड़कर चोरों ने तिजोरी ही लेकर चला गया. दुकान के अन्य कोई सामान को हाथ तक नहीं लगाया है. केवल तिजोरी उठाकर लेकर चला गया. हालांकि शटर में काफी मजबूत ताला लगा हुआ था. ताला भी साथ लेकर चला गया. मामले को लेकर आजमनगर पुलिस तहकीकात में जुटी दिखाई दे रही है. अपर थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि चोरी की घटना को पुलिस काफी गंभीरता से ले रही है. बहुत जल्द उक्त घटना का खुलासा किया जायेगा. चोरी की घटना को अंजाम देने वाले कोई भी हों बहुत जल्द पुलिस के गिरफ्त में होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










