महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्या

विज्ञापन

कटिहार नगर निगम, कटिहार में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने जनता दरबार का आयोजन किया. महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 36 फरियादियों की समस्या सुनी. महापौर ने सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया. जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क व नाला निर्माण, बिजली पोल एवं लाइट, रास्ते, अतिक्रमण से जुड़े विवाद, नालों की साफ-सफाई, सड़क अतिक्रमण समेत अन्य मामलों से संबंधित मामले आये. महापौर ने पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा भी की. मौके पर उप महापौर मंजूर खान, वार्ड पार्षद लाडला, मुर्तजा, बिपिन बिहारी चौबे समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन