वार्ड तीस के दो सार्वजनिक सड़कों के नामकरण का उठया मुद्दा
वार्ड तीस के दो सार्वजनिक सड़कों के नामकरण का उठया मुद्दा
– स्टैडिंग कमेटी के सदस्यों ने किया समर्थन वार्ड तीस के पार्षद ने मेयर को दिया आवेदन कटिहार कटिहार नगर निगम की सामान्य बोर्ड की बैठक में वार्ड नम्बर तीस के पार्षद नितेश सिंह निक्कू ने अपने वार्ड की दो सार्वजनिक सड़कों के नामकरण के मुद्दे को उठाया. जिसका समर्थन स्थायी सशक्त कमेटी के सभी सदस्यों व कई पार्षदों ने किया. पार्षदों ने मेयर उषा देवी अग्रवाल को मांग पत्र भी दिया. न्यू मार्केट इमलीगाछी से गोलछा कटरा तक की सड़क का कोई नाम नहीं है. उक्त सड़क का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी दिवगंत वाणीनाथ सिंह के नाम से नामांकरा करने की मांग की. दूसरा गर्ल्स स्कूल रोड स्थित हैलो इंडिया मोबाइल दुकान वाली गली का नामांकरण केशरी पथ के नाम से नामाकरण की मांग की गयी. उक्त मामले में पार्षद मनीष घोष उर्फ बिटटू घोष, पार्षद पूनम सिंह, प्रमोद महतो, दिनेश पासवान, वार्ड नम्बर 18 के कुमारेन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्य पार्षदों ने समर्थन किया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए