उच्च स्तरीय पुल के एप्रोच पथ निर्माण का मुद्दा विस में उठाया

Updated:
विज्ञापन

उच्च स्तरीय पुल के एप्रोच पथ निर्माण का मुद्दा विस में उठाया

विज्ञापन

बलिया बेलौन कदवा विधायक डॉ दुलाल चन्द्र गोस्वामी ने विधानसभा सत्र में उच्च स्तरीय पुल के एप्रोच पथ निर्माण का मुद्दा उठाते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री से जानना चाहा कि कटिहार जिला के कदवा विधानसभा अन्तर्गत कदवा, माहीनगर सड़क के गिदधाबाडी बांध के पास एवं डंडखोरा प्रखंड के बस्तौल- सौनेली पथ पर पसंठा धार के पास उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया गया है. दोनों पुलों में पहुंच पथ का निर्माण नहीं होने के कारण आवागमन पूर्णतः बाधित है. सरकार पहुंच पथ निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है. विभागीय मंत्री ने जवाब देते हुए कहा की वस्तु स्थिति यह है की कदवा माहीनगर सड़क गिदधाबाडी बांध के पास उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया है. वर्तमान में एप्रोच के लिए मिट्टी कार्य प्रारम्भ कर दिया है. शीघ्र कार्य पूर्ण कर आवागमन बहाल कर दिया जायेगा. बस्तौल- सौनेली पथ पर पसंठा धार में सात स्पेन में से छह स्पेन बन कर तैयार है. सातवें स्पेन और पहुंच पथ में भूमि विवाद होने के कारण कार्य बाधित है. रैयतों से सतत लीज पर भूमि प्राप्त कराने की सहमति प्राप्त कर ली गयी है. रैयतों के भुगतान का आवंटन उपलब्ध करा दिया गया है. भुगतान के पश्चात निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन