अजगर मिलने से गांव के लोगों में दहशत का आलम
अजगर मिलने से गांव के लोगों में दहशत का आलम
मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के भकरीपुर पश्चिम टोला गांव एवं जुगाई बाड़ी गांव के बीच बहियार में एक कलभट्ट के पास रखे मक्का के बागरे में एक अजगर सांप मिला है. जिससे स्थानीय ग्रामीणों में अजगर सांप को लेकर दहशत का माहौल है. स्थानीय विनोद कुमार उरांव ने बताया कि गांव के समीप कमला नदी हैं. हो सकता है बरसात के दिन नेपाल के रस्ते कमला नदीं होकर अजगर सांप बहकर आ गया होगा. क्षेत्र में अजगर सांप मिलने से चौक चौहारे पर विभिन्न तरह के चर्चाएं हो रही है. अजगर सांप की वजन करीब 10 किलो से अधिक बताया जाता है. जो शांत होकर एक मक्के का बागडे का ढेर में बैठा हुआ है. बता दें कि यह सांप अब तक किसी भी लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया है. खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से काई कार्रवाई नहीं की गयी है. ना ही वन विभाग के लोगों तक, वहीं अजगर सांप के निकलने से लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए