आंगनबाड़ी केंद्र में गोदभराई रश्म अदा की गयी

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र में गोदभराई रश्म अदा की गयी

आंगनबाड़ी केंद्र में गोदभराई रश्म अदा की गयी

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें छह माह से उपर सातवें माह प्रवेश कर रही नौ महीने की बीच की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी. गर्भवती महिलाओं व बच्चों के देखभाल को लेकर कई जानकारी भी दी गयी. प्रखंड के फुलवरिया, रामपुर, बहरखाल समेत अन्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को लाल चुनरी ओढ़ा कर एवं माथे पर लाल टीका लगा कार्यक्रम की शुरुआत की. महिला पर्यवेक्षिका राज श्री एवं शशि सिन्हा भी मौजूद रहीं. महिलाओं को विभिन्न व्यंजनों में शामिल सतरंगी फल, सूखे मेवे भी भेंट की गयी. पोषक आहार में फल, हरेदार पत्तेदार साग सब्जियां और मेवे का स्लाट को सजा कर षोषन को लेकर मौजूद ग्रामीणों जागरूक किया गया. महिला पर्यवेक्षिका ने बताई की गर्भावस्था के दौरान पोषक आहार सेवन के विषय में गर्भवतियों को भी जागरूक किया. गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व ससमय टीकाकरण को लेकर जागरूक किया गया. सीडीपीओ ऊषा किरण ने बताई कि गोदभराई कार्यक्रम प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया. गर्भ के आखिरी महीनों में शरीर को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन