काला दियारा बसंतपुर में 116 रैयतों की जमीन मापी को पहुंचा प्रशासन

काला दियारा बसंतपुर में 116 रैयतों की जमीन मापी को पहुंचा प्रशासन
अमदाबाद प्रखंड के दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत के सकरी गली मौजा के काला दियारा बसंतपुर में 116 रैयतों की जमीन मापी कराने के लिए मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह व मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार व अमदाबाद अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी दलबल के साथ पहुंचे थे. शुक्रवार को जमीन की मापी नहीं हो सकी. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए रैयतों रफीक आलम, राजीव कुमार गुप्ता, दीपक कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से जमीनी विवाद चल चल रहा था. उन्होंने बताया कि मनिहारी एसडीएम, एसडीपीओ, अमदाबाद अंचलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को जमीन मापी कराने को लेकर पहुंचे थे. रैयतों ने बताया कि बंदोबस्त की पुनर्वसु की जमीन है. दूसरे पक्ष जबरन पकड़ कर आबाद कर रहे हैं. जबकि इस जमीन का लगान रसीद हम रैयतों द्वारा कटाया जाता है. वर्ष 2025/26 का भी लगान रसीद कटाया गया है. दूसरे पक्ष के लोग जोर जबरन जोत आवाद कर लेते हैं. दूसरे पक्ष के लोग मापी करने नहीं दे रहे हैं. दूसरे पक्ष के मामूर आलम ने बताया कि इस जमीन को हमारे पूर्वजों के जमाने से जो जोत आवाद किया जा रहा है. मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि 116 रैयातों द्वारा नजारत रसीद कटाया गया था. भूमि मापी का तिथि निर्धारित की गई थी. निर्धारित तिथि के अनुसार मापी कराने की प्रक्रिया शुरू किया है. सरकार द्वारा मापी अभियान चलाया जा रहा है. दूसरे पक्ष के मामूर आलम व उनके अन्य सहयोगियों ने माफी कार्य में रोक टोक किया गया है. मापी के लिए अगली तिथि जल्द निर्धारित किया जायेगा. मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार, अमदाबाद अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, एसआई इंद्रमणि महतो, एसआई नंदू राम, एसआई अशोक कुमार, बीपीआरओ फरीद अहमद, राजस्व अधिकारी मनिहारी, स्थानीय बबलू मंडल, विजय सिंह, पूर्व सरपंच रामबचन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




