शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने को लेकर प्रशासन सख्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने को लेकर प्रशासन सख्त

विज्ञापन

– फ्लैग मार्च व विशेष निगरानी की तैयारी बारसोई होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बारसोई अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीओ राजू कुमार ने की. इस दौरान डीएसपी अजय कुमार, नपं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार बाउरी, सीओ श्याम सुंदर साह, आजमनगर के रिजवान, बलरामपुर ईओ एनायतुल्लाह राफे, नपं कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, बारसोई बीडीओ चंदन प्रसाद, कदवा बीडीओ प्रेम कुमार, आजमनगर बीडीओ सरोज कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. एसडीओ राजू कुमार ने कहा कि होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 107 के तहत नोटिस जारी कर दिया गया है. जिसे हर हाल में दो से तीन दिनों के भीतर बाउंड डाउन कराना सुनिश्चित किया जाय. सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च आयोजित करने के लिए डीएसपी से समन्वय कर तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिया. नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया सभी वार्डों में वाहन के माध्यम से लाउडस्पीकर द्वारा प्रचार-प्रसार कर दुकानदारों को केवल हर्बल रंग बेचने के लिए जागरूक किया जाय. खराब या प्रतिबंधित रंग बेचने की स्थिति में संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध गुड्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी. जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों, वार्ड सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के संगठनात्मक पदाधिकारियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी. आमलोगों से आग्रह किया गया कि होली के दौरान संयम बनाए रखें तथा किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग, अबीर या गुलाल नहीं लगायें. शांति समिति बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारा कायम रखते हुए होली पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन