छात्रों को तकनीकी शिक्षा के महत्व से कराया अवगत
छात्रों को तकनीकी शिक्षा के महत्व से कराया अवगत
कटिहार शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों में तकनीकी रुचि विकसित करने के उद्देश्य से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भगवान टोला, अमदाबाद के कक्षा 6, 7 एवं 8 के छात्र-छात्राओं ने राजकीय पॉलिटेक्निक कटिहार का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक कटिहार के प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने विद्यालय से आए विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें महाविद्यालय परिसर, उपलब्ध सुविधाओं एवं विकसित प्रयोगशालाओं की विस्तृत जानकारी दी. इंजीनियर कुंदन कुमार द्वारा सरल शब्दों में दी. कंप्यूटर लैब, सिविल इंजीनियरिंग विभाग की मैटेरियल टेस्टिंग लैब, तथा इलेक्ट्रिकल मशीन लैब का भ्रमण किया. इलेक्ट्रिकल मशीन लैब की जानकारी इंजीनियर हैप्पी कुमार एवं शुभम कुमार द्वारा दी गई. अंत में सभी छात्रों ने केमिस्ट्री लैब का भ्रमण किया. अजय कुमार द्वारा प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की जानकारी दी. प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने छात्रों से उनके भ्रमण अनुभव के बारे में जानकारी ली.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए