साइंस फेस्ट में छात्रों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :02 Mar 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
साइंस फेस्ट में छात्रों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

साइंस फेस्ट में छात्रों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

विज्ञापन

मनिहारी नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में साइंस फेस्ट का आयोजन किया. छात्रों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने व सृजनशीलता के विकास के उद्देश्य से साइंस फेस्ट का आयोजन किया गया. उद्घाटन स्कूल के प्रबन्धक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. छात्रों के मनमोहक प्रोजेक्ट मॉड्यूल्स ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की. संचालन शिक्षिका स्वेता कुमारी ने किया. दीप प्रज्ज्वलन के उपरान्त प्राचार्य बोध कुमार सिंह ने अतिथियों को एक-एक कर सभी प्रोजेक्ट मॉड्यूल्स का अवलोकन कराया. अतिथियों व अभिभावकों ने स्मार्ट सिटी, हैड्रो डैम, अर्थक्वेक डिटेक्टर, वाटर लेवल इंडिकेटर, वेस्ट ऑफ इलेक्ट्रिसिटी, फ्लड कंट्रोल, न्यूक्लियर पावर प्लांट, सोलर एक्लिप, चंद्रयान 3 आदि प्रोजेक्ट मॉड्यूल्स को सराहा. आन्या प्रकाश, प्रणिका प्रकाश, पीहू कुमारी, कनक कुमारी, छोटी कुमारी, अंशिका कुमारी, समायरा खान, सृस्टी कुमारी, आसानी कुमारी, युवराज कुमार, अहम् कुमार दीप, शिवम कुमार, अभिनव राज यादव, प्रीति कुमारी, रोशनी कुमारी, सृस्टि कुमारी, महविश नाज़, गणेश कुमार आदि छात्रों ने फेस्ट में बढ़ चढ़ कर भाग लिया. उप प्राचार्य जय नारायण राय ने कहा, फेस्ट में 84 प्रोजेक्ट मॉड्यूल्स के साथ कुल 126 छात्रों ने भाग लिया. प्रबन्धक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय, प्राचार्य बोध कुमार सिंह, ट्रस्टी डाॅ ओम प्रकाश पाण्डेय, रविंद्र कुमार यादव, पार्षद युगल पासवान, श्रवण कुमार ने प्रतिभागी छात्रों को प्रसस्ति पत्र प्रदान किया. पार्षद ओम गुप्ता, डॉ भोला प्रसाद गुप्ता, राजेश पोद्दार, प्रो विरेन्द्र सिंह, बीरेंद्र कुमार झा, मोहन सिंह, विकासचंद्र झा, गौरव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डाॅ ओमप्रकाश पांडे, शिक्षक रुमा गुहा, मधुमिता गुप्ता अजय कुमार राय, विजय कुमार राय, विजय कुमार परिहार,नवीन कुमार सिन्हा, पूजा कुमारी, मनीष कुमार,आशुतोष कुमार वर्मा, श्वेता कुमारी, पीयुष कुमार, आंचल कुमारी, आनम परवीन, रिया कुमारी, रुपम कुमारी, अविनाश कुमार, सत्यम कुमार, बीरबल कुमार सिंह, राज कुमार यादव, बिकेस चौरसिया, संत गुप्ता आदि भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन