झुनावती आदिवासी मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं नेमंदार हिल का किया भ्रमण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुनावती आदिवासी मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं नेमंदार हिल का किया भ्रमण

विज्ञापन

कोढ़ा मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत प्रखंड के झुनावती आदिवासी मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए मंदार हिल, बांका ले जाया गया. विद्यालय परिसर से बस का फीता काटकर रवाना किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य महानंद पंडित के नेतृत्व में बस को रवाना करने के अवसर पर शिक्षक संजीव कुमार, आफताब आलम, अंजेरा खातून उपस्थित रही. विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, सचिव रेणु कुमारी सहित कई ग्रामीणजन भी मौके पर मौजूद रहे. शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. छात्रों ने जिला बांका स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदार हिल पर्वत का भ्रमण कर उसके धार्मिक, ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की जानकारी प्राप्त की. इससे उन्हें स्थानीय इतिहास और संस्कृति को नजदीक से समझने का अवसर मिला. प्रधानाचार्य महानंद पंडित ने कहा कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस योजना के माध्यम से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ प्रत्यक्ष अनुभव से सीखने का अवसर मिलता है. उन्होंने बताया कि ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और सामाजिक समझ का विकास होता है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन