आजमनगर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर मंथन

कांग्रेस की बैठक में शामिल पार्टी जिलाध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network
कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आजमनगर में बैठक कर कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का निर्देश दिया।
कटिहार . जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने अपने प्रखंड दौरा कार्यक्रम के तहत सोमवार को आजमनगर प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद आजम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई.
कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान
बैठक में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने सुझाव दिए. जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया.
ई. मोवज्म हुसैन कांग्रेस में शामिल
बैठक के दौरान बारसोई प्रखंड के इमादपुर पंचायत के वर्तमान मुखिया एवं बलरामपुर विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी ई. मोवज्म हुसैन ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और आजमनगर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद आजम ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी.
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, आजमनगर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद आजम, अंसार आलम, बारसोई प्रखंड अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन, कदवा प्रखंड अध्यक्ष इमाम जफर, वरिष्ठ कांग्रेसी असलम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
ALSO READ : पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, कोढ़ा पुलिस ने संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सूरज कुमार गुप्ता
सूरज कुमार गुप्ता पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया में एक्टिव है. वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत की. राजनीतिक व सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर पत्रकारिता करना इनकी रुचि में शामिल है. सामाजिक कार्यो में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2007 में इन्हें भारत सरकार की ओर से तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया था.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










