एसटी आयोग सदस्य तल्लू बास्की ने गंगा घाट का लिया जायजा
एसटी आयोग सदस्य तल्लू बास्की ने गंगा घाट का लिया जायजा
– माघी पूर्णिमा गंगा स्नान मेला को ले दिए निर्देश मनिहारी एसटी आयोग सदस्य तल्लू बास्की ने गंगा घाट का जायजा लिए. एसटी आयोग सदस्य ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार के साथ गंगा घाट पर बैठक किये. माघी पूर्णिमा गंगा स्नान मेला को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. श्रद्धालु को मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी लिए. मनिहारी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा के मौके पर यज्ञ व मेला 31 जनवरी से चार फरवरी तक होगा. गंगा स्नान माघी पूर्णिमा एक फरवरी को है. माघी पूर्णिमा में आदिवासी समाज के श्रद्धालु भी आते है. विशेष पूजा अर्चना करते है. एसटी आयोग सदस्य ने चापाकल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने व लाईट की व्यवस्था करने को कहा. गंगा घाट पर शौचालय को निशुल्क करने का निर्देश भी दिये. चलंत शौचालय लगाने की बात कही. भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पोद्दार, भाजपा नेता गुड्डु यादव, पूर्व नगर उपमुख्यपार्षद मुस्तफा अंसारी उर्फ पप्पू अंसारी, ई नसीम, राजकुमार यादव, पप्पू ठाकुर, धर्मराज यादव आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए