मनसाही प्रखंड में केला व पपीता फसलों पर छिड़काव कार्य तेज

Updated:
विज्ञापन
मनसाही प्रखंड में केला व पपीता फसलों पर छिड़काव कार्य तेज

प्रखंड में कृषि विभाग के पौधा संरक्षण संभाग अंतर्गत मनसाही प्रखंड में केला व पपीता फसलों पर कीटनाशी छिड़काव अभियान ने रफ्तार पकड़ लिया है

विज्ञापन

मनसाही. प्रखंड में कृषि विभाग के पौधा संरक्षण संभाग अंतर्गत मनसाही प्रखंड में केला व पपीता फसलों पर कीटनाशी छिड़काव अभियान ने रफ्तार पकड़ लिया है. केला किसानों में छिड़काव को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है. बड़ी संख्या में किसान अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आगे आ रहे हैं. पपीता उत्पादक किसान भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. प्रखंड क्षेत्र में अमरूद की खेती अपेक्षाकृत कम है. फिर भी उपलब्ध सभी अमरूद के पेड़ों पर भी छिड़काव किया जायेगा. बीते वर्षों में केले की खेती के रकबे में लगातार वृद्धि हुई है. जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसी कारण केला उत्पादकों के बीच छिड़काव अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है. किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से चयनित कर ग्रीन एग्रोटेक के बैनर तले से छिड़काव कराया जा रहा है. इस दौरान सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण रोमी कुमारी ने छिड़काव कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षित एवं प्रभावी छिड़काव तकनीकों की गहन समीक्षा करते हुए किसानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. केले की वृहद खेती को देखते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले वर्ष छिड़काव के रकबे को बढ़ाने के लिए विभाग से मांग की जायेगी. निरीक्षण के दौरान पौधा संरक्षण संभाग के वरिष्ठ लिपिक जावेद खान, कृषि क्लीनिक मनसाही के राहुल आनंद, स्थानीय किसान व छिड़काव कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन