संवेदनशील स्थलों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की जायेगी

Updated:
विज्ञापन

संवेदनशील स्थलों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की जायेगी

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के रोशना थाना परिसर में होली पर्व को लेकर रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है. इसे हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक मनाया जाय. अफवाहों और भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि दिखने पर पुलिस को शीघ्र सूचित करें. संवेदनशील स्थलों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. गश्ती दल लगातार सक्रिय रहेंगे. डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगी. होली के दौरान हुड़दंग एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर भी शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों को भी जागरूक रहने की जरूरत है. प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से ही पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है. सरपंच असगर खान, परिमल मंडल, प्रहलाद शर्मा, सत्तर मियां सहित दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन