बेटी को जमीन देने पर बेटा ने मां व बहन को पीटकर किया घायल
जख्मी मां-बेटी का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
कटिहार. अपनी बेटी को एक कट्ठा जमीन देना 50 वर्षीय डोमनी खातून को महंगा पड़ गया. इस बात से आक्रोशित पुत्र साजन ने मां डोमनी खातून व अपनी बहन सन्नी खातून को मारपीट कर घायल कर दिया. फिलहाल घायल मां व बेटी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मामला फलका थाना क्षेत्र के बड़ी चातर का है. जानकारी के अनुसार, डोमनी खातून ने दामाद द्वारा बेटी को छोड़ दिये जाने के बाद घर के बगल में एक कट्ठा जमीन बसने के लिए दे दी. इस पर आक्रोशित पुत्र साजन ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों ने घायल अवस्था में दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दाेनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल डोमिनी खातून ने बताया कि उनके चार पुत्र व दो पुत्री है. बड़ी बेटी का विवाह करने के बाद उसके पति छोड़ दिया. बेटी के तीन बच्चे भी है. बेटी को जमीन देने पर साजन भी ढाई कट्ठा जमीन अपने नाम लिखने के दबाव बनाने लगा, जिसका विरोध करने पर मेरे साथ जमकर मारपीट की.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए