35 लीटर शराब के साथ टोटो सहित तस्कर धराया, जेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

35 लीटर शराब के साथ टोटो सहित तस्कर धराया, जेल

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के कमल चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर पश्चिम बंगाल से कटिहार कि ओर जा रहे टोटो को प्राणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब्त कर तकरीबन 35 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने कहा, टोटो पर विदेशी शराब लोड कर पश्चिम बंगाल से कटिहार कि ओर ले जाया जा रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कमल चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर प्राणपुर पुलिस ने घेरा बंदी कर टोटो जब्त कर लिया. जांच में 35 लीटर 250 एमएल विदेशी शराब बरामद कर शराब तस्कर रितिक रोशन परिहार, पिता बलराम परिहार, गौरीपुर थाना रोशना निवासी को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन