100 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, ई रिक्शा जब्त

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्कर मौजूद पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार के सेमापुर थाना पुलिस ने मधुरा ढ़ाला के पास वाहन चेकिंग के दौरान 100 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

कटिहार. सेमापुर थाना पुलिस ने शराब के धंधेबाज के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ई रिक्शा में लदी100 लीटर देसी शराब जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. सेमापुर थानाध्यक्ष रमाशंकर कुमार को एक शराब तस्कर की इनपुट मिली उक्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में सेमापुर पुलिस ने मधुरा ढाला के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया.

विज्ञापन


वाहन जांच के दौरान ई रिक्शा पर हुआ संदेह


एक ई रिक्शा को देखकर पुलिस को संदेह हुआ तथा गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली. जिस क्रम में ई रिक्शा से 100 लीटर शराब पुलिस ने बरामद किया. गाड़ी से शराब मिलते ही पुलिस ने शराब तस्कर नितिन कुमार पिता मनोज साह, बथनाहा थाना सेमापुर जिला कटिहार निवासी को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन