छापेमारी में छह शराब तस्कर धराये, 154 लीटर शराब जब्त

छापेमारी में छह शराब तस्कर धराये, 154 लीटर शराब जब्त
कटिहार होली के मद्देनजर समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चलाकर छह शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 154.700 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चलाया. मद्य निषेध की टीम ने बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उफरैल में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शिवम कुमार को एक बाइक पर 17.700 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. नसीम, वाहिद अली, मिस्टर को एक बाइक पर 2.000 लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया है. सभी अभियुक्त पूर्णिया के रहने वाले है. बलरामपुर थाना के ही धापा पेट्रोल पंप के पास लावारिश अवस्था में एक सफेद/ब्लू रंग के बिना नंबर की टोटो गाड़ी की तलाशी के दौरान 132.750 लीटर शराब के साथ जब्त किया. कटिहार शहरी क्षेत्र में दूसरी टीम ने सहायक थाना के हवाई अड्डा से संध्या देवी को 2.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तथा रोशना थाना के रोशना से दिनेश परिहार को चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी में छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 154.700 लीटर विदेशी शराब व बीयर जब्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




