ePaper

आग लगने से दुकान जली, लाखों का नुकसान

Updated at : 03 Jun 2024 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

अगलगी की घटना के बाद पीड़ित दुकानदार व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा नगर पंचायत के गोरगामा में अचानक एक दुकान में आग लग गयी. इससे दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. अगलगी की घटना के बाद पीड़ित दुकानदार एवं उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत गोरगामा ग्राम निवासी फिरोज आलम उर्फ जुगनू के दुकान में अचानक आग लग गयी और आग की लपटें काफी तेज हो गयी. हालांकि ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक दुकान में रखें सारा सामान जलकर बर्बाद हो गया. पीड़ित दुकानदार फिरोज आलम उर्फ जुगनू ने बताया कि आग कैसे लगी इस बात की भी जानकारी उन लोगों को नहीं है. अगलगी कि इस घटना में उनके दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया. पीड़ित दुकानदार ने कहा कि उनका एवं उनके परिवार जनों का इसी दुकान को चलाकर अपना जीवन गुजर बसर करते थे. दुकान में रखे सारा सामान जल जाने के बाद अब उन लोगों को जीवन यापन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना होगा. अगलगी की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह पहुंचकर अग्निपीड़ित परिवार से मिले और अगलगी की घटना की जानकारी लिये और मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि अग्निपीड़ित परिवार को आपदा के तहत सहायता राशि मिले इसके लिए लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन