सड़क किनारे मिले घायल युवक की मौत से सनसनी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सड़क किनारे मिले घायल युवक की मौत से सनसनी

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के डंडखोरा पंचायत अंतर्गत घोघरा पुल के समीप सड़क किनारे एक गंभीर रूप से जख्मी युवक मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. डंडखोरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सीएची डंडखोरा भेजा. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान डंडखोरा थाना क्षेत्र के मधैली निवासी बबलू सोरेन (30 वर्ष), पिता जनता सोरेन के रूप में की गयी है. युवक दो दिन पहले अपने घर से बुधैली स्थित अपनी बहन के यहां गया था. वह हसनगंज प्रखंड अंतर्गत भारीडीह मेला देखने गया था. आशंका जतायी जा रही मेला से लौटने के दौरान ही यह घटना घटी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की मौत ऑटो से गिरने के कारण हुई हो सकती है. ऑटो चालक युवक को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया. युवक के कमर के बाएं हिस्से में गहरा जख्म तथा चेहरे पर भी चोट के निशान पाये गये है. ग्रामीण डायल 112 के माध्यम से पुलिस को युवक के बारे में सूचना दी थी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया. रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने 112 के माध्यम से सूचना दिया कि एक व्यक्ति घोघरा पुल के पास गिरा हुआ है. पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. पर रास्ते मे ही उसकी मृत्यु हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन