वरिष्ठ महिला लक्ष्मी देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
वरिष्ठ महिला लक्ष्मी देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
बारसोई सेवानिवृत्ति शिक्षक स्व कपिल देव गुप्ता की धर्मपत्नी सह पत्रकार अरविन्द गुप्ता की माता, लक्ष्मी देवी 86 वर्ष का सोमवार को निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों व क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त हो गया. स्व. लक्ष्मी देवी सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति व पारिवारिक मूल्यों की प्रतीक थी. परिजनों के अनुसार, उनका निधन 26 जनवरी की सुबह 07:25 बजे हुआ. वे लंबे समय से परिवार के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत रही. स्व लक्ष्मी देवी अपने पीछे चार पुत्र राजकुमार, अधिवक्ता राजकिशोर गुप्ता, राजेश एवं अरविन्द, एक पुत्री सुधा देवी सहित पुत्र-पुत्रवधू, पुत्री-दामाद, पौत्र-पौत्रवधू, पोती, नाती एवं नातिन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी. निधन पर बलरामपुर विधायक संगीता देवी, कदवा विधायक डॉ दुलाल चंद्र गस्वामी, मुख्य पार्षद विमला देवी, प्रतिनिधि रिंकू सिह, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, प्रमुख तमन्ना बेगम, जिन्ना, महबूब आलम, अमृता देवी, महिला नेत्री सीमा उमेश यादव, दुलाल चंद्र साहा, सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकसंतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए