एसबीपी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

एसबीपी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञापन

कटिहार एसबीपी विद्या विहार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया. मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विद्या विहार ग्रुप के चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक रणविजय प्रसाद सिंह, विद्यालय सचिव डॉ प्रशांत विक्रम ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की. सौ के आसपास विद्यार्थियों ने आधुनिक और वर्किंग प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शनी में सजाए, विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण प्रोजेक्ट के साथ-साथ बच्चों के द्वारा लगाये गये विविध प्रकार के फूड स्टॉल भी रहे. मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का केंद्र विद्यालय है. शिक्षक उनकी प्रेरणा के स्रोत हैं. प्राचार्य डॉ दीपक रंजन ने कहा कि संगीत, ज्ञान, विज्ञान, कला, संस्कृति सभी के मूल स्रोत शिक्षक होते हैं. विविध प्रकार के मॉडल में हाइड्रोइलेक्ट्रिक ब्रिज, ब्लड प्यूरिफिकेशन सिस्टम, प्लैनेट, ड्रोन, मिसाइल, रिमोट कार, ग्रीन हाउस, कल्टीवेशन, इरिगेशन सिस्टम, वाटर प्यूरिफिकेशन, रिमोट अलर्ट, वॉल्केनो, फॉरेस्ट लाइफ, रोबोट, विंडमिल, इलेक्ट्रिसिटी प्रोजेक्ट, इको फ्रेंडली लाइफ, स्मोक प्यूरिफायर जैसे प्रोजेक्ट को तैयार कर बच्चों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन